Edition

गाड़ी छोड़ने की कीमत मांगना पड़ा भारी, CBI ने ASI को रिश्वत लेते दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

सी.बी.आई. ने सैक्टर-39 पुलिस थाना में तैनात ए.एस.आई. हितेश कुमार यादव को 40,000 रुपए रिश्वत लेते पुलिस स्टेशन के अंदर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ए.एस.आई. के पिता अशोक कुमार भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हैं। आरोपी ए.एस.आई. एक्सिडैंट केस में गाड़ी न छोड़ने की धमकी दे रहा था।

सैक्टर-41 निवासी अमरजीत ने सी.बी.आई. को बताया था कि उसकी गाड़ी सड़क हादसे में पुलिस ने जब्त कर ली थी। शिकायतकर्त्ता ने गाड़ी को जिला अदालत से सुपरदारी पर छोड़ने के आदेश हासिल कर लिए थे। इसके बावजूद जांच अधिकारी ए.एस.आई. हितेश गाड़ी रिलीज नहीं कर रहा था। आरोपी ए.एस.आई. ने शिकायतकर्त्ता से गाड़ी रिलीज करवाने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत मांगी। फिर 40,000 लेने के लिए तैयार हो गया।

उधर, शिकायतकर्त्ता ने सी.बी.आई. को सूचना दी। ए.एस.आई. हितेश ने शिकायतकर्त्ता को 40 हजार रुपए लेकर पुलिस थाना बुलाया। सी.बी.आई. ने ए.एस.आई. को पकड़ने के लिए पुलिस स्टेशन में ट्रैप लगा दिया। जैसे ही शिकायतकर्त्ता ने ए.एस.आई. हितेश को 40,000 दिए, सी.बी.आई. ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सी.बी.आई. ने सैक्टर-27 स्थित घर पर छापेमारी की, जहां नकदी और कागजात बरामद हुए। सी.बी.आई. ने आरोपी ए.एस.आई. हितेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!