मैहर में स्थापना दिवस समारोह, शहीद की पत्नी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित…

मैहर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविवार, 1 नवंबर को एकलव्य विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आसमान में गुब्बारे छोड़े गए और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया।
शहीद की पत्नी का हुआ सम्मान…

समारोह में वर्ष 2022 में जम्मू में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी को श्रीफल और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य, लोकगीत और देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

प्रशासनिक और पंचायत प्रतिनिधियों को मिला सम्मान….जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, साइबर ठगी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और यातायात व्यवस्था संभालने में योगदान के लिए नोडल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी डॉ. चंचल नागर को सम्मानित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वच्छता के कार्यों के लिए झांझबरी ग्राम पंचायत के सरपंच रावेन्द्र मिश्रा को सम्मान मिला। वहीं, घुनवारा ग्राम पंचायत को आईएसओ रैंकिंग का सम्मान पत्र प्रदान किया गया। पंचायत की सरपंच अंजू ओम साहू को भी मंच से सम्मानित किया गया।
कलेक्टर और एसपी सहित अधिकारी रहे मौजूद…कार्यक्रम में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी सहभागिता की।
#MaiharNews #MPFoundationDay #MadhyaPradesh #SatnaNews #RewanchalRoshni








