मैहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान नहीं हुई…
मैहर। अमरपाटन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात NH-30 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। हादसा नादन टोला के पास खरमसेड़ा मोड़ पर हुआ। टक्कर के बाद युवक सड़क से उछलकर नीचे गड्ढे में जा गिरा। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया..

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस…

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#MaiharNews #RoadAccident #Amarpatan #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









