मैहर में 1.30 किलो गांजे के साथ 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त…

मैहर। रामनगर थाना पुलिस ने झिन्ना रोड पर पावर हाउस के पास जंगल से 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा रखने और उसके परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 93 हजार रुपए बताई गई है।
ग्राहक का इंतजार करने की मिली थी सूचना…पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर को मर्यादपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप पटेल को सूचना मिली थी कि झिन्ना रोड पर पावर हाउस के पास जंगल में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
मोटरसाइकिल की डिग्गी में मिला गांजा…पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश उर्फ कृष्णपाल बैस (60), निवासी लेहेचुआ रघुनाथपुर, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी बताया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की डिग्गी में टेप से लिपटा पैकेट मिला, जिसमें 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने 13 हजार रुपए कीमत का गांजा और करीब 80 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर MP53 MB 4894 है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज….पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#MaiharNews #GanjaSeizure #PoliceAction #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni








