Edition

मैहर में ओवरलोड ट्रक पर 1.22 लाख रुपए का जुर्माना, क्षमता से 20 टन अधिक था माल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में ओवरलोड ट्रक पर 1.22 लाख रुपए का जुर्माना, क्षमता से 20 टन अधिक था माल….

मैहर। नेशनल हाईवे-30 पर ओवरलोड मिले ट्रक के मामले में न्यायालय ने वाहन स्वामी पर 1 लाख 22 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया है। ट्रक में निर्धारित क्षमता से करीब 20 टन अधिक माल भरा हुआ था। यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई के बाद न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था।

26 अक्टूबर को जांच में पकड़ा गया था ट्रक…ट्रक क्रमांक MP66ZE6899 को 26 अक्टूबर को नेशनल हाईवे-30 पर इंडियन कॉफी हाउस के पास खड़ा पाया गया था। यातायात प्रभारी कृष्णा मिश्रा के मुताबिक, जांच के दौरान ट्रक ओवरलोड मिला। वजन कराने पर उसमें निर्धारित क्षमता से करीब 20 टन अधिक माल पाया गया।

न्यायालय ने लगाया जुर्माना…यातायात पुलिस ने ट्रक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए मैहर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। शनिवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने वाहन स्वामी पर 1 लाख 22 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया।

यातायात प्रभारी कृष्णा मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

#MaiharNews #OverloadedTruck #TrafficPolice #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!