Edition

पन्ना के अजयगढ़ में 70% किसान खरीफ पंजीयन से वंचित, तारीख बढ़ाने की मांग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना के अजयगढ़ में 70% किसान खरीफ पंजीयन से वंचित, तारीख बढ़ाने की मांग…

पटवारियों की हड़ताल और तकनीकी समस्याओं के चलते छूटे किसान; भारतीय किसान यूनियन ने कृषि मंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…

पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील में खरीफ फसल के ई-उपार्जन पंजीयन से करीब 70 प्रतिशत किसानों के वंचित रहने का मामला सामने आया है। पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल के नेतृत्व में किसानों ने 27 अक्टूबर को एसडीएम को कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

हड़ताल और तकनीकी दिक्कतों से छूटे किसान…ज्ञापन में किसानों ने बताया कि खरीफ फसल के पंजीयन और फसल गिरदावरी की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। पटवारियों की हड़ताल, फार्मर आईडी नहीं बन पाने और वेबसाइट में तकनीकी समस्याओं के कारण कई किसान निर्धारित समय में पंजीयन नहीं करा सके।

किसानों का कहना है कि इस साल भारी बारिश के कारण तिल सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में जुताई, बुआई, दवाइयों और मजदूरी पर किया गया खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पंजीयन नहीं होने से किसानों को अपनी उपज के सरकारी उपार्जन में शामिल होने को लेकर चिंता है।

तारीख नहीं बढ़ी तो आंदोलन की चेतावनी….किसानों ने सरकार से खरीफ फसल के ई-उपार्जन पंजीयन की अंतिम तारीख तत्काल बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। किसानों ने अपनी आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए गंभीर चिंता भी जताई है।

#PannaNews #Ajaygarh #FarmersIssues #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!