Edition

रीवा में रिटायर्ड ASI का ATM कार्ड बदलकर 50 हजार से ज्यादा की ठगी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में रिटायर्ड ASI का ATM कार्ड बदलकर 50 हजार से ज्यादा की ठगी…

अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने ATM काउंटर पर हुई घटना; खाते से रकम निकलने के मैसेज आने पर पता चला, CCTV फुटेज की जांच की मांग

रीवा में ATM कार्ड बदलकर 9वीं बटालियन के रिटायर्ड सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनीश तिवारी ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने में मदद की मांग की है।

ATM से रुपये निकालने पहुंचे थे रिटायर्ड ASI…जानकारी के अनुसार, जनता कॉलेज, अनंतपुर निवासी अनीश तिवारी अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने स्थित ATM काउंटर पर रुपये निकालने पहुंचे थे। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उनका ATM कार्ड बदल दिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया।

कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाले जाने के मैसेज आए। इसके बाद उन्हें कार्ड बदलकर ठगी किए जाने का पता चला। पीड़ित ने शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट भी संलग्न करने की बात कही है।

CCTV फुटेज की जांच की मांग….अनीश तिवारी ने पुलिस से ATM काउंटर के CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने में मदद की अपील की है।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

#RewaNews #ATMFraud #CyberCrime #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!