Edition

मैहर में दो बाइकों की टक्कर, 10 माह की बच्ची और गर्भवती महिला घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में दो बाइकों की टक्कर, 10 माह की बच्ची और गर्भवती महिला घायल…

एक ही परिवार के 4 लोग चोटिल; बदेरा थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा, मौके से भाग रहे दूसरे बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मैहर जिले में बदेरा थाना क्षेत्र के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में 10 माह की बच्ची और छह माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं। सभी को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौसी के घर जा रहा था परिवार….जानकारी के अनुसार, सतना जिले के ऊंचेहरा क्षेत्र के पोड़ी गरादा निवासी ब्रजेश कुमार ढीमर (28) मंगलवार सुबह बाइक से अपने परिवार के साथ मौसी के घर अमातारा जा रहे थे। इसी दौरान बदेरा थाना क्षेत्र के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे में ब्रजेश कुमार, उनकी पत्नी काजल ढीमर (25), बहन पूजा ढीमर (20) और 10 माह की बेटी साक्षी घायल हो गईं। काजल छह माह की गर्भवती हैं। अस्पताल में इसकी जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों ने उनकी अलग से जांच शुरू की।

हादसे के बाद भाग रहा बाइक सवार पकड़ाया…बताया गया कि टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भागने लगा। राहगीरों की सूचना पर उसे पकड़कर पुलिस थाने पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में घायल परिवार के चारों सदस्यों को डायल 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

#MaiharNews #RoadAccident #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!