Edition

वनडे टीम चयन का काउंटडाउन शुरू, इंग्लैंड दौरे से पहले विराट-हार्दिक को लेकर बढ़ी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली

इंग्लैंड के दौरे पर जुलाई में खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इसी सप्ताह होने की उम्मीद है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर निगाहें रहेंगी। विराट और हार्दिक चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं हैं। पहले मैच में भी कलाई में चोट लगने के बाद वे थोड़े से असहज नजर आए थे। अगर रोहित पर बोर्ड और सिलेक्टर सख्त होते हैं को उनका अगला विश्व कप खेलने का सपना टूट सकता है। हालांकि, इस बात की संभावना बहुत कम है।

टीम इंडिया का चुनाव करते समय सिलेक्टर्स विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की फिटनेस रिपोर्ट को भी देखेंगे। विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं है, जबकि हार्दिक पांड्या भी चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं। हार्दिक पांड्या फिट हो गए थे, लेकिन आखिरी की कुछ ड्रिल्स और ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में चोट लगी और वे कुछ सप्ताह के लिए फिर से क्रिकेट ऐक्शन से दूर चले गए। वे अभी भी बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं।

सिलेक्टर्स चाहेंगे कि हार्दिक पांड्या और विराट कोहली फिट हो जाएं, ताकि एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2027 के लिए तलाश सके। नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान सीरीज में ईशान किशन खेल रहे हैं, जबकि हार्दिक की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा रहा है। हार्दिक पांड्या के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट इस वक्त रेड्डी ही नजर आते हैं। सिलेक्टर्स चाहेंगे कि हार्दिक को फॉर्म में लौटने और वनडे क्रिकेट से तालमेल बिठाने के लिए पर्याप्त मौके मिल जाएं। नीतीश को भी तैयार किया जा रहा है।

रोहित की फॉर्म चिंता का कारण
वहीं, अगर बात रोहित शर्मा की करें तो वे फॉर्म में नहीं हैं, जो चिंता का विषय है। सिलेक्टर्स और बोर्ड की ओर से पहले ही ऐसी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि उन्हें सीरीज दर सीरीज देखा जाएगा। पिछली सीरीज भी उनकी अच्छी नहीं थी, जबकि आईपीएल 2026 भी अच्छा नहीं रहा था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच में उनसे रन नहीं बने। वे रन आउट होने से पहले रनों के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। हालांकि, अभी इस सीरीज के दो मुकाबले बाकी हैं, जिनमें रन बनाकर वह खुद की पोजिशन को मजबूत कर सकते हैं। वे प्रूवन मैच विनर हैं।

Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें