सतना में नहर से 10.75 लाख का गांजा जब्त, 15 दिन में 354 किलो बरामद; तस्करी का मास्टरमाइंड अब भी फरार
सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के डुड़हा गांव में गुरुवार को नहर से तीन बोरियों में भरा करीब 107 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 10 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी के घर से कुछ दूरी पर मिली खेप….पुलिस के मुताबिक, गांजे की यह खेप डुड़हा गांव में उस स्थान के पास मिली, जहां 2 अक्टूबर को आरोपी संतकुमार के घर से जुड़ी कार्रवाई की गई थी। अक्टूबर के शुरुआती 15 दिनों में जिले में अब तक करीब 36 लाख 12 हजार 500 रुपए कीमत का 354 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी…गांजा तस्करी के मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन तस्करी के कथित मास्टरमाइंड का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि लगातार कार्रवाई के दबाव में किसी ने गांजे की खेप नहर में फेंक दी होगी। मामले में पुलिस तस्करी से जुड़े लोगों और गांजे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
#SatnaNews #NagodNews #GanjaSeizure #CrimeNews #RewanchalRoshni






