सतना-मैहर के 12 मेडिकल ऑफिसरों को शोकॉज नोटिस, MTP सेवाओं में पांच महीने तक शून्य प्रगति
सतना और मैहर जिले में गर्भसमापन (एमटीपी) सेवाओं की समीक्षा के दौरान शून्य प्रगति सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 मेडिकल ऑफिसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज शुक्ला ने अप्रैल से अगस्त तक की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की। संबंधित डॉक्टरों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
एमटीपी की तीन सेवाओं में नहीं हुई प्रगति….स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में 12 सप्ताह तक की गर्भावस्था में शल्य विधि से गर्भसमापन, 12 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था में गर्भसमापन और मेडिकल मेथड्स ऑफ एबॉर्शन (एमएमए) सेवाओं में शून्य उपलब्धि दर्ज की गई। इन सेवाओं में काम नहीं होने और रिपोर्टिंग में प्रगति नहीं मिलने पर विभाग ने संबंधित मेडिकल ऑफिसरों से जवाब तलब किया है।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई…CMHO डॉ. मनोज शुक्ला के अनुसार, नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित डॉक्टरों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए मामला वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।
#SatnaNews #MaiharNews #HealthDepartment #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni






