Edition

मैहर दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 की मौत; 4 घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में मां शारदा के दर्शन करने आ रहे थे सभी श्रद्धालु, तड़के 3 बजे हुआ हादसा; पैदल तीर्थयात्रियों ने नदी में उतरकर लोगों को बाहर निकाला…

चित्रकूट। सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे और मैहर में मां शारदा के दर्शन करने आ रहे थे। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। बोलेरो के नदी में गिरते ही आसपास से गुजर रहे तीर्थयात्रियों की नजर वाहन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में सवार लोगों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल…

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल चार लोगों को उपचार के लिए चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका…

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई होगी। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घायलों की हालत में सुधार होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

#Chitrakoot #Maihar #SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!