सतना। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने सतना के अभिनव भट्ट को स्व. परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी अंडर-22 बहुदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मैच रेफरी नियुक्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक इंदौर के जिमखाना ग्राउंड में किया जा रहा है।
मैच रेफरी के रूप में अभिनव भट्ट प्रतियोगिता के दौरान मैच से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसमें ग्राउंड की स्थिति, खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की व्यवस्था के साथ अंपायरिंग के स्तर का आकलन शामिल रहेगा।
इसके अलावा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों की भी समीक्षा की जाएगी। अंपायरों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर खिलाड़ियों पर नियमों के तहत माइनर या मेजर पेनाल्टी की अनुशंसा भी मैच रेफरी द्वारा की जा सकेगी।
प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनकी जानकारी MPCA को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी रहेगी। मैच समाप्त होने के बाद निर्धारित बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर एसोसिएशन को सौंपी जाएगी।
अभिनव भट्ट की नियुक्ति के साथ सतना से जुड़े क्रिकेट पदाधिकारी के रूप में उन्हें राज्य स्तरीय आयु-वर्ग प्रतियोगिता में मैच रेफरी की जिम्मेदारी मिली है।