Edition

दिल्ली में रात का अंधेरा होगा दूर, 700 जगह लगेंगे बिजली के नए खंभे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली
 संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और खर्च में बचत के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली के 700 अंधेरे स्थानों को रोशन करने की योजना बनाई है। इसके तहत नई एलईडी लाइटें खरीदने के बजाय पहले से उपलब्ध स्मार्ट एलईडी फिटिंग का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।

जिन स्थानों पर इन फिटिंग की जरूरत नहीं है या जहां इनका बेहतर उपयोग संभव है, वहां से इन्हें हटाकर नए चिह्नित स्थानों पर लगाया जाएगा।

700 स्थानों पर लगेंगे बिजली के खंभे
इस परियोजना के तहत 700 स्थानों पर नए बिजली के खंभे लगाने के साथ जरूरी विद्युत ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके लिए सड़क और फुटपाथ की खुदाई भी करनी होगी। काम पूरा होने के बाद इनकी मरम्मत भी परियोजना का हिस्सा होगी।

एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरी परियोजना के लिए एनडीएमसी काउंसिल पहले ही 18.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी और व्यय स्वीकृति दे चुकी है। वहीं, विद्युत कार्यों के लिए जारी निविदा की अनुमानित लागत 7.88 करोड़ रुपये है। शेष राशि में सड़क और फुटपाथ की खुदाई तथा मरम्मत जैसे कार्यों का खर्च शामिल है।

उपलब्ध संसाधनों का होगा दोबारा इस्तेमाल
दरअसल, एनडीएमसी क्षेत्र में कई ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां मौजूदा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के बावजूद पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंचती। इससे रात में पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अब परिषद इन स्थानों पर उपलब्ध संसाधनों का दोबारा इस्तेमाल कर रोशनी की व्यवस्था मजबूत करना चाहती है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!