Edition

कांग्रेस की पहली सूची में लक्की गुट को तरजीह, बंसल समर्थकों को नहीं मिली जगह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की ओर से जारी 30 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने इस बार कई कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि तीन मौजूदा पार्षदों समेत कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं। टिकट वितरण में पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई भी साफ नजर आ रही है। सूची से यह स्पष्ट है कि प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की अपने करीबी नेताओं को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खेमे को अपेक्षित तरजीह नहीं मिली।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!