Edition

मैहर के सहिलरा नई बस्ती में तेंदुए का हमला, 6 बकरियों की मौत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर के सहिलरा नई बस्ती में तेंदुए का हमला, 6 बकरियों की मौत…

मैहर। सहिलरा नई बस्ती गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तेंदुए ने एक झोपड़ी में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 5 बकरियों और एक बकरी के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सहिलरा नई बस्ती निवासी कमलेश कोल ने अपने घर के पास बनी झोपड़ी में बकरियां बांध रखी थीं। रात करीब ढाई बजे तेंदुआ झोपड़ी में घुसा और बकरियों पर हमला कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां बकरियों के शव मिले।

कई महीनों से देखी जा रही तेंदुए की आवाजाही…ग्रामीणों के मुताबिक, मां शारदा मंदिर के आसपास के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई महीनों से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है। आबादी के पास हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

#MaiharNews #LeopardAttack #WildlifeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!