शादी को लेकर वायरल खबर भ्रामक, युवती के परिजनों ने भी जानकारी से किया इनकार…..
रीवा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर रीवा के एक मिश्रा परिवार से रिश्ता जुड़ने और शादी होने की खबरें प्रसारित की जा रही हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक युवती की तस्वीर भी वायरल की जा रही है।
मामले को लेकर जब संबंधित युवती के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें स्वयं नहीं पता कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें और तस्वीरें क्यों प्रसारित की जा रही हैं।
परिजनों के मुताबिक, उन्हें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से रिश्ता तय होने या शादी होने की कोई जानकारी नहीं है।
परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना जानकारी और पुष्टि के इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैलाने से आखिर क्या हासिल होता है। फिलहाल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर वायरल दावे अपुष्ट और भ्रामक हैं।