Edition

1350 किमी की दंडवत यात्रा कर मैहर पहुंचे कन्हैया सिंह…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1350 किमी की दंडवत यात्रा कर मैहर पहुंचे कन्हैया सिंह..

मैहर। बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले 35 वर्षीय कन्हैया सिंह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए 1350 किलोमीटर की दंडवत और पैदल यात्रा पर निकले हैं। करीब 19 महीने में 700 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को वे मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उज्जैन के लिए आगे रवाना हो गए।

19 महीने में तय किया 700 किमी का सफर…कन्हैया सिंह ने बताया कि उनके मन में एक दिन बाबा महाकाल के दर्शन करने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने बिहार स्थित अपने घर से उज्जैन तक दंडवत यात्रा शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अब तक करीब 700 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके हैं। मैहर से उज्जैन की दूरी लगभग 650 किलोमीटर शेष है।

रास्ते में स्थानीय लोग कर रहे मदद…कन्हैया सिंह के मुताबिक, यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उन्हें भोजन और पानी उपलब्ध कराते हैं। वे इसे प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं, कुछ देर आराम करते हैं और फिर अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं।

महाकाल के दर्शन के बाद लौटेंगे बिहार…कन्हैया सिंह ने कहा कि यात्रा पूरी होने में कितना समय लगेगा, यह बाबा महाकाल ही जानते हैं। उज्जैन पहुंचकर वे बाबा महाकाल के दर्शन और अभिषेक करेंगे। इसके बाद वाहन से अपने घर बिहार लौटेंगे।

#MaiharNews #MaaSharda #Mahakal #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!