संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने मैहर-सतना से 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचे…

मैहर। संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘संविधान रक्षा मार्च’ में शामिल होने के लिए सतना और मैहर से 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 50 वाहनों का काफिला जबलपुर के लिए रवाना हुआ।
रवानगी के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
संविधान के मूल्यों की रक्षा का संदेश….कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग एवं संगठित रहने का संकल्प लेने की बात कही।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेशभर के जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई थी।
#ConstitutionDay #Congress #MaiharNews #SatnaNews #RewanchalRoshni









