Edition

भारत vs कोरिया हॉकी: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, आज होगी कड़ी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल
 भारतीय टीम की
निगाहें आज शनिवार को दक्षिण कोरिया के विरुद्ध महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हाकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत की लय जारी रखते हुए महाद्वीप में अपना दबदबा बरकरार रखने पर लगी होंगी।गत चैंपियन और तीन बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने गुरुवार को छह टीमों के इस टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की।

भारत ने 2016, 2023 और 2024 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। भारत और तीन बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल टीमें हैं।

सलीमा टेटे पर होगी निगाहें
कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई और मुख्य कोच शार्ड मारिन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में उतरी है जिससे उसने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की की थी।

मारिन और उनकी टीम इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने और बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने के लिए कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और डिफेंडर इशिका चौधरी को आराम दिया गया है जबकि गोलकीपर बीचू देवी और बंसारी सोलंकी को रोटेट किया जा रहा है।

भारतीय टीम ने मलेशिया के विरुद्ध पहले मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। जूनियर स्तर से आगे बढ़कर सीनियर टीम में जगह बनाने वाली डिफेंडर पूजा साहू ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत के लिए कोरिया की चुनौती अहम
भारतीय टीम के लीग चरण में पांच मुकाबले निर्धारित हैं। मलेशिया के बाद कोरिया दूसरा प्रतिद्वंद्वी होगा। वर्ल्ड रैंकिंग में कोरिया 15वें स्थान पर है, जबकि भारत सातवें स्थान पर है।

एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे और कोरिया चौथे स्थान पर है। ऐसे में रैंकिंग के लिहाज से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है, लेकिन मैदान पर कोरिया की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।

24 नवंबर को चीन से भिड़ेगा भारत
भारत को लीग चरण में 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से मुकाबला करना है। लीग चरण के सभी मुकाबले टीमों के लिए आगे की पोजिशन तय करने के लिहाज से अहम रहेंगे।

तीनों मुकाबले भोपाल में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का लीग चरण 25 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 27 नवंबर को पोजिशन के आधार पर मुकाबले होंगे और 28 नवंबर को ब्रॉन्ज तथा गोल्ड मेडल के लिए मैच खेले जाएंगे।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!