Edition

रीवा की सिलपरा नहर में तीसरे दिन मिले जुड़वां भाइयों के शव, एक टरबाइन में फंसा मिला तो दूसरा बीहर नदी में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा की सिलपरा नहर में तीसरे दिन मिले जुड़वां भाइयों के शव, एक टरबाइन में फंसा मिला तो दूसरा बीहर नदी में…

रीवा की सिलपरा नहर में डूबे जुड़वां भाइयों अंशु सेन और प्रांशु सेन के शव तीसरे दिन गुरुवार को बरामद कर लिए गए। एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव निकाले। अंशु का शव सिलपरा टरबाइन में फंसा मिला, जबकि प्रांशु का शव नहर के ओवरफ्लो से बहकर बीहर नदी तक पहुंच गया था। उसे रौसर स्थित रानीबाग से बरामद किया गया।

ट्यूशन के बाद दोस्तों के साथ पहुंचे थे नहर…जानकारी के अनुसार, दोनों भाई मूल रूप से गोविंदगढ़ क्षेत्र के पोड़की गांव के निवासी थे और रीवा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार शाम ट्यूशन के बाद वे दोस्तों के साथ सिलपरा नहर पहुंचे थे। इसी दौरान एक भाई नहर में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी पानी में कूद गया। नहर में तेज बहाव होने के कारण दोनों पानी में बह गए।

तलाशी में देरी को लेकर परिजनों ने किया था चक्काजाम..घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मंगलवार शाम से ही तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा, लेकिन दोनों भाइयों का पता नहीं चल सका। नहर का पानी बंद नहीं कराए जाने और तलाशी अभियान में देरी से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था।

परिजनों का कहना था कि नहर में तेज बहाव के कारण बचाव दल को तलाशी में परेशानी हो रही है। अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। गुरुवार को दोनों भाइयों के शव मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

#RewaNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #RescueOperation #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!