Edition

रीवा की सिलपरा नहर में डूबे 17 साल के जुड़वा भाई, तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा की सिलपरा नहर में डूबे 17 साल के जुड़वा भाई, तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान…

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सिलपरा नहर में डूबने से 17 वर्षीय जुड़वा भाई लापता हो गए। दोनों की पहचान अंशु सेन और प्रांशु सेन के रूप में हुई है। वे पोडकी गांव के निवासी थे और फिलहाल रीवा शहर में पीटीएस चौराहे के पास किराए के कमरे में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान शुरू नहीं किया जा सका।

पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे दोनों भाई…जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम दोनों भाई अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान सभी सिलपरा नहर के पास पहुंचे। यहां अंशु और प्रांशु के नहर में डूबने की घटना हुई। दोनों के लापता होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

अंधेरा होने से टला रेस्क्यू अभियान…घटना की सूचना पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। हालांकि, शाम ढलने और अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका।

बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल परिजन और स्थानीय लोग दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

#RewaNews #SilparaCanal #MadhyaPradeshNews #RescueOperation #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!