रीवा में नशे में कार चालक ने शोरूम का कांच तोड़कर घुसाई गाड़ी, युवक हिरासत में…

रीवा के नए बस स्टैंड स्थित सम्राट फैमिली शोरूम में मंगलवार देर रात एक कार कांच तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे के समय शोरूम में ग्राहक और दुकानदार मौजूद थे। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए। पुलिस ने कार चालक युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

कांच तोड़कर शोरूम के अंदर पहुंची कार..जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात शोरूम संचालक दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने लगे कांच को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। टक्कर से शोरूम का शीशा टूट गया और कांच के टुकड़े दुकान में बिखर गए। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए।
लवकुश विश्वकर्मा चला रहा था कार…कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP17 ZC 6336 बताया गया है। इसे लवकुश विश्वकर्मा चला रहा था। पुलिस के अनुसार, चालक नशे की हालत में था।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया…समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को पकड़कर थाने ले गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के दौरान शोरूम में ग्राहक और दुकानदार मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। हादसे में दुकान के सामने का कांच क्षतिग्रस्त हुआ है।
#RewaNews #Rewa #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #RewanchalRoshni








