Edition

रीवा टोल प्लाजा पर भाजपा नेता और कर्मचारियों में विवाद, वीडियो वायरल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा टोल प्लाजा पर भाजपा नेता और कर्मचारियों में विवाद, वीडियो वायरल…

रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और भाजपा नेता संजय नगाइच का टोल कर्मचारियों से विवाद सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय नगाइच अपने पद का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन को नहीं जानते। इस पर एक कर्मचारी जवाब देता है कि नशे में तो आप लग रहे हैं।

टोल शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद..टोल कर्मचारियों के मुताबिक, संजय नगाइच शुरुआत में टोल शुल्क देने से इनकार कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कर्मचारियों का दावा है कि बाद में टोल शुल्क का भुगतान कर दिया गया। वीडियो में संजय नगाइच कर्मचारियों से कलेक्टर को फोन लगाने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं।

बताया गया है कि घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे की है। टोल कर्मचारियों ने मंगलवार शाम वीडियो साझा किया।

कंपनी ने अधिकारियों से की थी शिकायत…टोल कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद संबंधित MARCO कंपनी ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को मौखिक शिकायत दी थी। कर्मचारियों के मुताबिक, कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने वीडियो सार्वजनिक किया। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप…वहीं, संजय नगाइच की ओर से उनके वाहन चालकों ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। चालकों ने जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप भी लगाया है।

संजय नगाइच की ओर से 19 अक्टूबर को थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई थी। इसमें टोल ऑपरेटर राहुल श्रीवास और टोल इंचार्ज धीरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। विवाद की वास्तविक स्थिति जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #ViralVideo #PoliticalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!