Edition

मैहर में टैंकर से टकराई कार, आग लगने से 3 युवक गंभीर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में टैंकर से टकराई कार, आग लगने से 3 युवक गंभीर…

मैहर में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वरना कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद कार टैंकर के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टैंकर में घुसने के बाद कार में लगी आग…जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:30 बजे सिमरन सरोवर होटल के पास हुआ। कार क्रमांक MP66 ZC 4783 में सवार तीन युवक जबलपुर से घूमकर अपने घर बैढ़न, जिला सिंगरौली लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

टक्कर के बाद कार टैंकर के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती रही। कार को घिसटता देख टैंकर चालक ने वाहन रोक दिया। इसी दौरान कार में आग लग गई। कार सवार तीनों युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जल गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा…हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवा कांग्रेस के मैहर जिला अध्यक्ष सौरभ लल्ला शर्मा भी अपने साथियों के साथ रुक गए और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल कराया गया।

तीनों घायल निजी अस्पताल में भर्ती…हादसे में घायल युवकों की पहचान विक्रमादित्य पांडेय (30), पिता रोहणी प्रसाद पांडेय, आशीष कुमार पांडेय (40), पिता हनुमान प्रसाद पांडेय और शिवेंद्र पांडेय (32), पिता सुशील कुमार पांडेय के रूप में हुई है। तीनों बैढ़न, जिला सिंगरौली के निवासी हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के मुताबिक, तीनों घायलों को मैहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

#MaiharNews #RoadAccident #SingrauliNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!