Edition

मैहर में 52वां उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संपन्न…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में 52वां उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संपन्न…

मैहर में आयोजित तीन दिवसीय 52वां उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह रविवार को संपन्न हो गया। समारोह के अंतिम दिन देश के अलग-अलग शहरों से आए कलाकारों ने ओडिसी, कथक, सरोद वादन, मैण्डोलिन और शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियां दीं। खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और नगरवासी पहुंचे। शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला।

मैहर बैंड की प्रस्तुति से हुई शुरुआत..समापन समारोह में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, अपर कलेक्टर रोशन राय और एसडीएम दिव्या पटेल सहित अन्य अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मैहर बैंड की नलतरंग प्रस्तुति से हुई। इसके बाद रायपुर की आर्या नंदे और उनके साथियों ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

देश के अलग-अलग शहरों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति…कार्यक्रम में पुणे के अभिषेक बोरकर ने सरोद वादन किया, जबकि ग्वालियर के निर्भय सक्सेना ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। कोलकाता के पंडित सुगातो भादुड़ी ने मैण्डोलिन वादन किया। वहीं उज्जैन की खुशबू पांचाल और उनके साथियों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

कलाकारों का किया गया सम्मान…समारोह में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को मंच पर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर दर्शकों की सुविधा के लिए स्व-सहायता समूहों की ओर से खान-पान और पेयजल के स्टॉल भी लगाए गए थे।

तीन दिनों तक चले इस समारोह में शास्त्रीय संगीत, वादन और नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए संगीत प्रेमियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिला।

#MaiharNews #UstadAlauddinKhan #ClassicalMusic #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!