Edition

सतना में छठ पूजा के दौरान मारपीट, VIDEO वायरल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में छठ पूजा के दौरान मारपीट, VIDEO वायरल…

 

सतना के बिरला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूजा के दौरान युवकों में हुआ विवाद…जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के दौरान तालाब परिसर में कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद परिजन बीच-बचाव करते नजर आए। घटना के दौरान आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद थी।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई…फिलहाल विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बताया गया है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#SatnaNews #ChhathPuja #MadhyaPradeshNews #ViralVideo #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!