Edition

सतना में फसल काटने के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडों से हमले में 5 घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में फसल काटने के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडों से हमले में 5 घायल…

सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा उमरी गांव में खेत की फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बुधवार शाम हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें ब्रजेश तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

फसल काटने से रोकने पर हुआ विवाद…जानकारी के मुताबिक, तिवारी परिवार के खेत में कुछ लोग फसल काट रहे थे। ब्रजेश तिवारी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाबूलाल सेन ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर तिवारी परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पांच लोगों का अस्पताल में उपचार…मारपीट में ब्रजेश तिवारी, दिनेश तिवारी और उनके बेटे अर्पित, मनीष व अभय घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल सतना पहुंचाया गया। ब्रजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज कर मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!