Edition

छठ पर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनें फुल, सतना स्टेशन पर बना अस्थायी आश्रय स्थल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ पर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनें फुल, सतना स्टेशन पर बना अस्थायी आश्रय स्थल…

छठ पर्व को लेकर बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। 15 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व के मद्देनजर मुंबई से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सतना रेलवे स्टेशन पर जनरल और स्लीपर कोच यात्रियों से खचाखच भरे हैं। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भी ट्रेन में चढ़ने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी आश्रय स्थल…स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरपीएफ पोस्ट के सामने अस्थायी आश्रय स्थल बनाया है। यहां ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सतना और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार और व्यवसाय के लिए रहने वाले बिहार व उत्तर प्रदेश के लोग छठ पर्व पर अपने घर लौट रहे हैं।

17 नवंबर को चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन…

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से चेन्नई के बीच एक ट्रिप के लिए वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 03689 गया-चेन्नई पूजा स्पेशल 17 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन सतना, कटनी और जबलपुर से होकर गुजरेगी।

निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन सतना स्टेशन पर दोपहर 1:30 से 1:35 बजे तक रुकेगी। कटनी में दोपहर 2:45 से 2:50 बजे और जबलपुर में शाम 4:05 से 4:15 बजे तक ठहराव रहेगा। इस ट्रेन से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

#SatnaNews #ChhathPuja #IndianRailways #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!