Edition

सतना में सरकारी नंबर प्लेट वाली बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती और 2 साल की बेटी घायल; बच्ची रीवा रेफर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में सरकारी नंबर प्लेट वाली बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती और 2 साल की बेटी घायल; बच्ची रीवा रेफर…

सतना के जवाहर नगर गली नंबर-1 में शुक्रवार रात बोलेरो और स्कूटी की टक्कर में एक दंपती समेत उनकी दो साल की बेटी घायल हो गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया। पुलिस ने मध्यप्रदेश शासन की नंबर प्लेट लगी बोलेरो (MP 19 ZR 9253) जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, धवारी गली नंबर-5 निवासी राहुल बर्मन (25) अपनी पत्नी अंजली बर्मन (22) और बेटी आरोही (2) के साथ स्कूटी (MP 19 ZS 5186) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जवाहर नगर गली नंबर-1 के सामने बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

गंभीर हालत में बच्ची रीवा रेफर…हादसे के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम राहुल सिलाडिया और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बोलेरो जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#SatnaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!