Edition

योगी सरकार ने लखनऊ समेत अन्य नगर निगमों के भवन स्वामियों को दी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओटीएस योजना की तारीख एक माह बढ़ी

अब 14 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 15 जनवरी 2027 तक जमा कर सकेंगे निर्धारित धनराशि

नगर निगम के गृहकर और जलकल विभाग के बकाया करों पर मिलेगा योजना का लाभ

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। शासन ने योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2026 कर दी है। वहीं, योजना के तहत निर्धारित धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। नागरिकों की मांग और योजना के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए शासन ने आवेदन एवं धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गृहकर के साथ जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा लाभ
योगी सरकार के इस फैसले से उन भवन स्वामियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपने बकाया करों का भुगतान नहीं कर सके थे। योजना का लाभ नगर निगमों के गृहकर के साथ जलकल विभाग के बकाया जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा।

आवेदन और धनराशि जमा करने की नई समयसीमा
शासन के नए आदेश के अनुसार, पहले ओटीएस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 दिसंबर कर दिया गया है। इसी तरह, निर्धारित धनराशि जमा करने और आवेदनों के अंतिम निस्तारण की समयसीमा भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से भवन स्वामियों को बकाया करों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा और नगर निगम तथा जलकल विभाग के राजस्व संग्रह में भी मदद मिलेगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!