Edition

सतना में रैग्जीन दुकान में भीषण आग, तीसरी मंजिल तक पहुंचीं लपटें; 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में रैग्जीन दुकान में भीषण आग, तीसरी मंजिल तक पहुंचीं लपटें; 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…

सतना के खेरमाई रोड स्थित जया रैग्जीन ट्रेडर्स में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। दुकान में रखे लेदर के स्टॉक में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। लपटें बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 से अधिक गाड़ियों को लगाया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 4 बजे आग बुझाई जा सकी।

बिजली के तारों के कारण नहीं पहुंच सकी हाइड्रोलिक मशीन…आग तीसरी मंजिल तक पहुंचने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खेरमाई रोड पर बिजली के तारों का जाल होने के कारण हाइड्रोलिक मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा सका। इसके बाद दमकलकर्मियों ने बगल की बिल्डिंग की छत से दीवार में छेद कर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के लिए बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री से फोम भी मंगाया गया।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा…घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा, सिविल लाइन टीआई प्रीति विश्वकर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर निगम आयुक्त नागार्जुन गौडा, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और महापौर योगेश ताम्रकार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका….दुकान के संचालक मुकेश खेलवानी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग से दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #FireIncident #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!