सतना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी…

सतना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर से शुरू हुई दौड़ पुलिस परेड ग्राउंड, सिविल लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक और शहर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष और कलेक्टर ने किया शुभारंभ….रन फॉर यूनिटी को महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय और कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी और अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस परेड ग्राउंड में दिलाई गई एकता की शपथ….दौड़ के समापन पर पुलिस परेड ग्राउंड में महापौर योगेश ताम्रकार ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, आपसी सद्भाव बढ़ाने तथा भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
#NationalUnityDay #RunForUnity #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









