राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में मैहर कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल….

दिल्ली में 6 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को मैहर नगर कांग्रेस ने घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान और जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।
पुतला बुझाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक…

बुधवार दोपहर घंटाघर चौराहे पर नगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। पुतला बुझाने के प्रयास को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसके सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत का विरोध करते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब की मांग की।
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव प्रसाद चौरसिया, जिला सेवादल अध्यक्ष अरुण तनय मिश्रा, युवा कांग्रेस से शिवम पांडे समेत नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SEO Keywords: Maihar News, Maihar Congress Protest, Rahul Gandhi Detention, Gyanesh Kumar, Election Commission, Maihar News Today, कांग्रेस प्रदर्शन मैहर, चुनाव प्रक्रिया, मैहर घंटाघर
#MaiharNews #MaiharCongress #RahulGandhi #CongressProtest #GyaneshKumar #ElectionCommission #MadhyaPradeshNews #Maihar









