रेत कारोबारी पर फायरिंग के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार: 315 बोर का कट्टा बरामद, घटनास्थल पर पैदल जुलूस..

सतना में रेत कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पैदल जुलूस निकाला।
टीआई हेमंत शर्मा के मुताबिक, 28 सितंबर की रात संजय कुमार अग्रवाल अपने बेटे मोहित के साथ कार से घर लौट रहे थे। भुजवा मोहल्ले में पान बंधवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और कट्टे से फायर कर दिया। गोली संजय की जांघ को छूकर निकल गई, जिससे वे घायल हो गए।
CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने उमर खान (22) और उसके बड़े भाई भइया खान उर्फ मकबूल (27) को आरोपी बनाया। दोनों घटना के बाद फरार हो गए थे।

करीब आठ दिन तक तलाश करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उमर खान के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं भइया खान के खिलाफ रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना से जुड़े स्थान की तस्दीक कराई। इस दौरान दोनों का पैदल जुलूस भी निकाला गया।
SEO Keywords: Satna News, Satna Crime News, City Kotwali Satna, रेत कारोबारी फायरिंग, सतना फायरिंग मामला, आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर कट्टा, CCTV Footage, Satna Police
#SatnaNews #SatnaCrime #SatnaPolice #CrimeNews #FiringCase #MadhyaPradeshNews #CityKotwali #BreakingNews









