Edition

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: संजय तीर्थवानी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंधु हायर सेकेंडरी स्कूल में मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित……

सतना, 23 सितंबर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सिंधु हायर सेकेंडरी स्कूल में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला, रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के विकास, नवाचार, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विचार देखने को मिले।

इस दौरान संजय तीर्थवानी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए और उनकी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!