Edition

सतना की खुली खदान में 13 साल का बच्चा डूबा: किनारे पर मिली साइकिल और चप्पल, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में खुली खदान में 13 साल के किशोर के डूबने की आशंका, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ककलपुर गांव में मंगलवार शाम प्रभात स्टोन क्रेशर की खुली खदान में 13 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। किशोर की पहचान ककलपुर निवासी लल्लू उर्फ अखिलेश साहू, पिता चंद्रभान साहू के रूप में हुई है। बुधवार सुबह से SDRF और पुलिस की टीम खदान के गहरे पानी में उसकी तलाश कर रही है।

सामान लेने निकला था, घर नहीं लौटा
परिजनों के मुताबिक अखिलेश मंगलवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से सामान लेने घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। खदान के पास उसकी साइकिल और कुछ सामान मिला। साइकिल खदान की बाउंड्री से सटी हुई थी, जबकि उसकी चप्पल पानी में तैरती दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने किशोर के खदान में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

अंधेरा होने से रात में नहीं हो सका रेस्क्यू
सूचना मिलते ही बेला चौकी और रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण मंगलवार रात खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और खदान के पानी में किशोर की तलाश शुरू की।

ग्रामीणों ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने खुली खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। उनका यह भी दावा है कि इसी खदान में पहले भी दो लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

फिलहाल SDRF की टीम किशोर की तलाश में जुटी है। पुलिस भी घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। किशोर के मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

satna , news ,trending news ,viral

#Satna #RampurBaghelan #MadhyaPradesh #SDRF #BreakingNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!