Edition

सतना में गर्भ में बच्चे की मौत के बाद भी 3 दिन से प्रसव नहीं: जैतवारा से जिला अस्पताल रेफर महिला, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना जिला अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती 22 वर्षीय गर्भवती महिला के गर्भ में बच्चे की मौत के बाद भी तीन दिन से प्रसव नहीं होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रसव कराने और मामले में जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 18 निवासी अंशू कोल (22), पति सरमन कोल, निवासी खुटहा को 20 सितंबर को प्रसव के लिए जैतवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। परिजनों के अनुसार, जांच में बच्चे की धड़कन कम बताई गई, जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।

रात करीब 11:30 बजे अंशू को जिला अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया। अगले दिन जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को गर्भ में बच्चे की मौत होने की जानकारी दी।

परिजनों का आरोप- तीन दिन से प्रसव कराने की मांग…

परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद से ही वे लगातार प्रसव कराने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद प्रसव की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और महिला को लगातार परेशानी हो रही है।

परिवार ने अस्पताल प्रबंधन से मामले में तत्काल ध्यान देने और महिला को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है।

डॉक्टर बोले- सामान्य प्रसव कराने की कोशिश

मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि यह महिला की पहली डिलीवरी है। डॉक्टर सामान्य प्रसव कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बच्चेदानी में दवा देकर प्रसव कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टरों की निगरानी में है। उनके अनुसार, गर्भ में बच्चे की मौत के बाद भी सामान्य प्रसव होने में कई बार समय लग सकता है। यदि सामान्य तरीके से प्रसव नहीं होता है तो महिला की स्थिति के अनुसार सीजर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

फिलहाल महिला डॉक्टरों की निगरानी में जिला अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती है। परिजनों ने इलाज की प्रक्रिया और प्रसव में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है।

SEO Keywords: Satna District Hospital, Satna News, Satna Hospital News, Pregnant Woman News, Satna Gyne Ward, Jaitwara Hospital, District Hospital Satna, Satna Breaking News, Madhya Pradesh News, सतना जिला अस्पताल, सतना अस्पताल खबर, जैतवारा अस्पताल

Hashtags: #SatnaNews #Satna #DistrictHospital #HospitalNews #MadhyaPradeshNews #Jaitwara #RewanchalRoshni

@RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!