Edition

सतना में युवक का अपहरण कर मारपीट और धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार से ले गए थे; कोर्ट ने भेजा जेल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में युवक का अपहरण कर मारपीट और जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार; क्रेटा कार जब्त…

सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक को जबरन कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल क्रेटा कार भी जब्त की है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पान की दुकान से जबरन कार में बैठाया

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जवाहर नगर निवासी अख्तर हुसैन (35) ने 15 सितंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, अख्तर कुशवाहा पान की दुकान पर पान खा रहा था। इसी दौरान उसके चाचा का बेटा गोलू और गुलाला खान अपने दो अन्य साथियों के साथ क्रेटा कार क्रमांक MP 19 ZK 9786 से वहां पहुंचे।

अख्तर का आरोप है कि चारों ने उसे जबरन कार में बैठाया और मझगवां की ओर एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही दोबारा विवाद करने पर जान से मारने की धमकी दी।

जांच के बाद अपहरण की धारा जोड़ी

शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने फरियादी और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस के अनुसार, युवक को जबरन ले जाने और जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई। इसके बाद प्रकरण में धारा 140(2) बीएनएस जोड़ी गई।

अलग-अलग जगह दबिश देकर पकड़े गए आरोपी

पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गोलू अंसारी उर्फ अफजल अली अंसारी (32), गुलाला खान उर्फ शहीद खान (28), राजा बाबू यादव (25) और गुड्डा उर्फ टीपू सुल्तान (32) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

#SatnaNews #CrimeNews #CityKotwali #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!