Edition

भोपाल में गूंजा सिंधी समाज की एकता का स्वर, प्रदेशभर से जुटे समाजजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो दिवसीय प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में भाषा-संस्कृति, संगठन और समाज की भावी दिशा पर मंथन,

सामाजिक सरोकारों के साथ राजनीतिक विषयों पर भी हुई चर्चा….

भोपाल। मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में प्रथम दिन प्रदेशभर से समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवा भोपाल पहुंचे।

अलग-अलग जिलों से आए समाजजनों की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

सम्मेलन में सिंधी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण, परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा समाज की भावी दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठों के अनुभव, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और युवाओं की ऊर्जा को समाज की आगे की यात्रा के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में जबलपुर विधायक अशोक रोहानी, भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी और विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जबलपुर विधायक अशोक रोहानी ने सिंधी समाज की एकता, सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता को समाज की बड़ी ताकत बताया।

भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने मेहनत, संस्कार और सामाजिक समरसता के जरिए प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्य संजय तीर्थवानी ने समाज की एकता को केवल सामाजिक ताकत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी बताते हुए संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भूमिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

प्रथम दिवस सम्मेलन के दौरान सामाजिक विषयों के साथ आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी मंथन हुआ। समाजजनों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और सामूहिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि जिलों की भौगोलिक दूरी के बावजूद समाज के बीच आपसी जुड़ाव, संस्कार और भाईचारा उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वरिष्ठों का मार्गदर्शन, मातृशक्ति की सहभागिता और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश सम्मेलन से निकला।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!