Edition

उचेहरा में अधिवक्ता के सूने मकान में चोरी, ताला तोड़कर सामान ले गए चोर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उचेहरा में अधिवक्ता के सूने मकान में चोरी, ताला तोड़कर सामान ले गए चोर…

सतना। सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकहा में अज्ञात चोरों ने एक अधिवक्ता के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान, बर्तन और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। परिवार के भोपाल में रहने के कारण मकान लंबे समय से बंद था।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता बिमल कुमार पाण्डेय का परिवार भोपाल में रहता है। अकहा स्थित उनका मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरेलू सामान चोरी कर लिया।

पड़ोसियों ने दी चोरी की सूचना..शनिवार को पड़ोसियों ने मकान का टूटा हुआ ताला देखा। संदेह होने पर उन्होंने फोन के माध्यम से अधिवक्ता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच..सूचना मिलने पर उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

#SatnaNews #UchehraNews #SatnaCrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!