Edition

मैहर में स्कूल और निर्माण कार्यों का निरीक्षण, प्राचार्य को नोटिस के निर्देश…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में स्कूल और निर्माण कार्यों का निरीक्षण, प्राचार्य को नोटिस के निर्देश…

मैहर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को मैहर जिले के स्कूलों और निर्माणाधीन सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और पढ़ाई में लापरवाही सामने आई, वहीं सरकारी भवनों के निर्माण में भी गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी भी मौजूद रहीं।

स्कूल में कम उपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश…संभागायुक्त ने शासकीय हाई स्कूल पोड़ी में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाकर शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष रेमेडियल क्लास संचालित करने और सरल भाषा व स्थानीय बोली में पढ़ाने के निर्देश दिए।

कक्षा 8वीं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर बीआरसी और प्राचार्य को सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। लापरवाही पर प्राचार्य हरिशंकर पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी करने और हिंदी शिक्षक दयानिधि नागर की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्कूल की भोजनशाला का भी निरीक्षण किया।

जिला पंचायत भवन के निर्माण में मिली गुणवत्ता संबंधी कमी…संभागायुक्त ने निर्माणाधीन जिला पंचायत भवन का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची। यहां निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई बारीक रेत के इस्तेमाल पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्य में नियमित क्यूब टेस्टिंग कराने, उसकी रिपोर्ट सुरक्षित रखने, अच्छी गुणवत्ता के सरिये इस्तेमाल करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर कार्यालय भवन में सुधार के निर्देश…कलेक्टर कार्यालय के निर्माणाधीन भवन में फिनिशिंग और निर्माण गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए संभागायुक्त ने सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्लैब निर्माण के दौरान वाइब्रेटर का इस्तेमाल, क्यूब स्ट्रेंथ टेस्टिंग और कम गुणवत्ता वाली रेत को तत्काल हटाने को कहा। साथ ही मीटिंग हॉल का आकार बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि बैठकों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।

संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सरकारी भवनों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराया जाए।

#MaiharNews #SchoolInspection #MadhyaPradeshNews #GovernmentWorks #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!