Edition

मैहर मल्हार संगीत संध्या में गूंजे शास्त्रीय सुर, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने किया शुभारंभ…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर, 2 सितंबर। मैहर की सांगीतिक विरासत को समर्पित मैहर मल्हार संगीत संध्या के तहत बुधवार को संगीत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मासिक संगीत सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

संगीत सभा में कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर मैहर घराने की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुतियों के दौरान सभागार में मौजूद दर्शक संगीत की धुनों में डूबे नजर आए और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, श्री सत्यभान पटेल सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।

मैहर की पहचान उसकी विशिष्ट संगीत परंपरा और मैहर घराने से रही है। इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित मासिक संगीत सभा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के साथ संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय कला से जोड़ने का प्रयास है। आयोजन के जरिए मैहर की सांगीतिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!