चित्रकूट में बाढ़ के चलते दतिया मंदिर का सड़क संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मंदिर परिसर में रह रहे साधु-संतों और नागरिकों तक राहत सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो गया।
जानकारी मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राव प्रबल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और रस्सी व बाल्टी के सहारे आश्रम तक राहत सामग्री पहुंचाई।
साधु-संतों एवं प्रभावित नागरिकों के लिए कपड़े, दवाइयां, पेयजल और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि राव प्रबल श्रीवास्तव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगातार जुटे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पैतृक आवास और प्रतिष्ठान को भी प्रभावित लोगों के अस्थायी ठहराव के लिए उपलब्ध कराया है।
चित्रकूट में लगातार बारिश और बाढ़ से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। संपर्क मार्ग टूटने से प्रभावित परिवारों तक भोजन, पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। ऐसे हालात में स्थानीय स्तर पर राहत पहुंचाने के प्रयास प्रभावित लोगों के लिए तत्काल सहारा बन रहे हैं।