Edition

बाढ़ की त्रासदी के बीच भी कायम रहा भाई-बहन का स्नेह, नीलांशु चतुर्वेदी को बहनों ने बांधी राखी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट में भीषण बाढ़ के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इसी संकट की घड़ी में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने और हालात का जायजा लेने पहुंचे नीलांशु चतुर्वेदी को स्थानीय बहनों ने राखी बांधी।

मुश्किल परिस्थितियों के बीच राखी बांधने का यह दृश्य भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता को सामने लाता है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों ने अपनी परेशानियां साझा कीं, वहीं बहनों ने राखी बांधकर अपनापन और विश्वास जताया।
बाढ़ जैसी आपदा के बीच जहां लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ऐसे छोटे-छोटे भावनात्मक पल लोगों को हिम्मत भी देते हैं। संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रभावित लोगों के बीच पहुंचना उनकी समस्याओं को समझने और जरूरत के मुताबिक मदद तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!