Edition

बाढ़ के बीच मधुरिमा सेवा संस्थान की राहत मुहिम जारी, घर-घर भोजन और राशन पहुंचाने का प्रयास….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट में बीते दिनों आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में मधुरिमा सेवा संस्थान की प्रमुख स्वप्ना वर्मा के नेतृत्व में संस्थान की टीम नया गांव, क्वेटरा और प्रमोद वन सहित प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही है।
बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हुआ है। ऐसे परिवारों तक संस्थान की टीम सीधे पहुंच रही है। लोगों को तैयार भोजन के पैकेट के साथ कच्चा अनाज और जरूरत की अन्य सामग्री दी जा रही है, ताकि तत्काल भोजन के साथ आगे के लिए भी खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

संस्थान के सदस्यों के मुताबिक बाढ़ के दौरान शुरू किया गया यह राहत प्रयास लगातार चल रहा है। प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए आगामी तीन से चार दिनों तक दोनों समय भोजन वितरित करने और लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था जारी रखने की तैयारी है।

टीम प्रभावित बस्तियों में पहुंचकर परिवारों से उनकी जरूरतों की जानकारी भी ले रही है और उसी के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। खासतौर पर उन परिवारों तक मदद पहुंचाने पर जोर है, जिनके घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और जिनके लिए भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल बना हुआ है।
मधुरिमा सेवा संस्थान की टीम का कहना है कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने और प्रभावित परिवारों के दैनिक जीवन के पटरी पर लौटने तक राहत कार्य को यथासंभव जारी रखा जाएगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!