ट्रक में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व परिचित समेत 2 गिरफ्तार….

सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम महिला किसी काम से मुख्त्यारगंज गई थी, जहां उसकी मुलाकात पूर्व परिचित वीरेंद्र पिता राजेश दाहिया (30) से हुई। आरोप है कि वीरेंद्र उसे घुमाने के बहाने झंकार टॉकीज के पास खड़े ट्रक में ले गया।
पुलिस के मुताबिक ट्रक में पहले से कृपाशंकर पिता रामसखा यादव (42) मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

परिजन महिला को थाने लेकर पहुंचे
महिला ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे वहां से छुड़ाकर सिटी कोतवाली ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#Satna #SatnaPolice #CrimeNews #Mukhtyarganj #GangRapeCase #MadhyaPradesh #SatnaNews #RewanchalRoshni #सतना #अपराध #सिटीकोतवाली #रेवांचलरोशनी









