सतना-चित्रकूट हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 24 वर्षीय युवक की मौत..

सतना। मझगवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सतना-चित्रकूट मार्ग पर अमिलिया मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।
मृतक की पहचान मिचकुरिन निवासी देशराज पिता रामनरेश रावत (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, देशराज रात करीब 10 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। अमिलिया मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
सिर में लगी गंभीर चोट, मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सड़क पर खड़े ट्रक और बाइक की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
#Satna #Majhgawan #RoadAccident #SatnaChitrakootHighway #AmiliyaMod #MadhyaPradesh #SatnaNews #RewanchalRoshni #सतना #मझगवां #सड़कहादसा #रेवांचलरोशनी









