Edition

सतना में 135 लोगों से 80 लाख की ठगी, कलेक्शन मैनेजर गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पैसे डबल करने का झांसा देकर 135 से ज्यादा लोगों से 80 लाख की ठगी, कलेक्शन मैनेजर गिरफ्तार….

सतना। पैसे दोगुने करने और अधिक ब्याज देने का लालच देकर 135 से ज्यादा लोगों से 80 लाख रुपए से अधिक की ठगी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एचीवर्स क्रेडिट को-ऑपरेटिव कंपनी के कलेक्शन मैनेजर चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा (34) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कंपनी ने कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से पैसे जमा कराए। भुगतान का समय आने पर कंपनी के जिम्मेदार लोग टालमटोल करने लगे और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

पांच महीने से बदल रहा था ठिकाने

पीड़ितों की शिकायत के बाद 15 मार्च 2026 को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में 135 से अधिक लोगों से 80 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी सामने आई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार करीब पांच महीने तक अपने ठिकाने बदलता रहा।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उतैली में दबिश देकर चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को फरार डायरेक्टर और अन्य मैनेजरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ठगी की रकम और कंपनी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

#Satna #FraudCase #CheatingCase #SatnaPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #SatnaNews #RewanchalRoshni #सतना #ठगी #धोखाधड़ी #रेवांचलरोशनी

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!