Edition

तालिबानी सजा! चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट (सतना)। चित्रकूट थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर सार्वजनिक रूप से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे अशोक होटल के सामने की बताई जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में चाय-पान की दुकान संचालित करने वाली एक महिला ने अपने मोबाइल फोन की चोरी का संदेह युवक पर जताया। आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी मौजूद रही, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

 

जानकारी लेने पर सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनके आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले मे चित्रकूट एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे ने कहा कि किसी व्यक्ति पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को देना चाहिए। कानून अपने हाथ में लेकर किसी को सजा देने का अधिकार किसी को नहीं है।

सार्वजनिक स्थान पर युवक को खंभे से बांधकर पीटने की घटना ने कानून-व्यवस्था और भीड़ द्वारा न्याय करने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, स्वयं कानून हाथ में न लें।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!